नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 28-30 अप्रैल को बांग्लादेश और भूटान की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमेन से मुलाकात करेंगे। पिछली बार विदेश मंत्री बांग्लादेश मार्च 2021 में गए थे। वहीं विदेश मंत्री मार्च 2020 के बाद भूटान के पहले उच्च स्तरीय विदेशी मेहमान होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भारत की ओर से दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है। विदेश मंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भूटान के प्रधान मंत्री ल्योंचेन डॉ. लोटे शेरिंग और भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डॉ. टांडी दोरजी से भी मिलने का कार्यक्रम है। (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- खरीफ बुआई 95% के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन: सूर्य प्रताप शाही


