नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 28-30 अप्रैल को बांग्लादेश और भूटान की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमेन से मुलाकात करेंगे। पिछली बार विदेश मंत्री बांग्लादेश मार्च 2021 में गए थे। वहीं विदेश मंत्री मार्च 2020 के बाद भूटान के पहले उच्च स्तरीय विदेशी मेहमान होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भारत की ओर से दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है। विदेश मंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भूटान के प्रधान मंत्री ल्योंचेन डॉ. लोटे शेरिंग और भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डॉ. टांडी दोरजी से भी मिलने का कार्यक्रम है। (हि.स.)
Tuesday, June 2
Breaking News
- दिल्ली में सीवर के पानी से दूर होगा जल संकट? रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान
- योगी सरकार की ‘पौष्टिक थाली’ योजना से बच्चों को मिल रहा बेहतर पोषण, कुपोषण पर प्रहार
- मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत
- IPL 2026 जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत
- ‘पिता, पुत्र और पत्नी के लिए अलग आवास नहीं चलेगा’, सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर बड़ा हमला
- खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद
- बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
- सूर्या हत्याकांड के बाद ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ शुरू, खौफ में 250 लोगों ने किया सरेंडर
- बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


