मुंबई (mediasaheb.com)| विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में वृद्धि से 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर बढ़कर लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 578.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 12.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 572.8 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.4 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 509.73 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.4 अरब डॉलर की भारी वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 45.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 20.1 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.42 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.15 अरब डॉलर पर पहुंच गई।(वार्ता)
Wednesday, July 22
Breaking News
- बंगाल विधानसभा में जबरदस्त हंगामा! TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला
- INDIA गठबंधन में तकरार! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने, बढ़ी सियासी गर्मी
- यूपी में 238 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन और 714 चार्जर लगाने के प्रयास तेज
- करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री
- भारतीय नौसेना को मिला INS मालवन, अब Hangor ही नहीं Ghazi जैसी पनडुब्बियां भी नहीं बच पाएंगी!
- ढोंग छोड़िए, अपने कुकर्म याद कीजिए!— अखिलेश पर अनिल राजभर का करारा हमला
- आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत
- राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का पलटवार, बोले- ‘लोकतांत्रिक मर्यादा का सम्मान करें’
- चढ़ावा चोरी’ से नहीं डिगेगा बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा — कपिल चौधरी
- योगी सरकार ‘नेचुरल बायो-इकोनॉमी मॉडल’ से बदल रही वनवासी महिलाओं का जीवन


