मुंबई, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी। (वार्ता)
Thursday, March 19
Breaking News
- चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात
- बदनावर में कुदरत का कहर: मक्का के दानों जैसे गिरे ओले, आधे घंटे में हजारों बीघा फसल बर्बाद
- पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की कूटनीति तेज, 24 घंटे में 4 देशों से की अहम बातचीत
- सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई समग्र शिक्षा बजट की चौथी किश्त
- अस्पताल की बड़ी गलती: नवजात को मृत बताकर सौंपा शव, पिता ने देखा तो जिंदा था बच्चा
- बंगाल राजनीति में बड़ा संकेत: RG कर केस की पीड़िता की मां को BJP से चुनाव लड़ने का ऑफर?
- बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026′ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में
- वायरल गर्ल मोनालिसा केस में नया मोड़, सीरिया भेजने की साजिश का शक; पासपोर्ट रद्द करने की मांग
- मसूद अजहर के ईद संदेश से बढ़ी हलचल, जैश-ए-मोहम्मद में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज


