मुंबई (mediasaheb.com) | बॉलीवुड की ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती है। शनिवार को भी जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले रंग की ड्रेस में हैं। इसके साथ ही उन्होंने डेनिम जैकेट पहना हुआ है और लाइट मेकअप किया है। इन तस्वीरों में जान्हवी हरी भरी खुली जगह पर प्रकृति के नजारों का मजा लेती नजर आ रही है। जान्हवी की इन तस्वीरों में उनके सादगी और मासूमियत भरे अवतार को देख फैंस फ़िदा हो गए हैं और उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर ने जान्हवी की इन तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता की फिल्म ‘गुड लक जैरी’,अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मिली’ और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में अभिनय करती नजर आएंगी।(हि.स.)
Tuesday, July 21
Breaking News
- कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई
- वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, छात्राओं को स्कूटी-हॉस्टल समेत 18 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी, यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें
- राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ स्थापित करने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
- झारखंड में बारिश संकट के बीच डीएसआर तकनीक से धान खेती की सलाह
- योगी कैबिनेट आज देगी 220 इलेक्ट्रिक बसों और एक्सप्रेसवे प्रस्तावों को मंजूरी
- असली दवाओं में मिलाकर भेजी जा रहीं नकली दवाएं, खुलासा
- जयपुर में फॉलोअप शिविर शुरू, लंबित नागरिक मामलों का होगा समाधान
- अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित


