मुंबई (mediasaheb.com)| मशहूर गायक पद्मश्री पंकज उधास का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर परिवारजनों ने सोशल मीडिया पर दी। श्री उधास की पुत्री नायाब उधास ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स लिखा, ‘‘भारी मन और बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी, 2024 को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।”
पंकज उधास के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मशहूर गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री उधास के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर सबसे पहले शोक व्यक्त करने वालों में गायक सोनू निगम भी थे।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे बचपन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। वहां होने के लिए आपका शुक्रिया। शांति।”
पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम से ग़ज़ल का एक एल्बम जारी करके की। उसके एक साल बाद 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम और 1983 में महफ़िल आयी। इसके बाद 1984 में उन्होंने रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव कार्यक्रम पेश किया, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसे कई हिट गाने रिकॉर्ड किए। गजल गायक के रूप में उनकी सफलता के बाद उन्हें महेश भट्ट की एक फिल्म नाम में अभिनय करने और गाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें उनका गाना चिट्ठी आई है आज भी लोगों की जुबान पर है।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


