नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की जुर्रत की इसलिए जेल जा रहे हैं लेकिन शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। श्री केजरीवाल ने तिहाड़ जेल आत्मसमर्पण करने के लिए जाने से पहले रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में अपने सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहलत दी थी। इस दौरान रात-दिन 24 घंटे देश को बचाने के लिए प्रचार किया। केवल आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि इंडिया समूह की सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि आज आपका बेटा दोबारा जेल जा रहा है इसलिए नहीं कि कोई भ्रष्टाचार किया है, बल्कि तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की जुर्रत की है।(वार्ता)
Wednesday, April 15
Breaking News
- 15 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, तो कुछ के लिए चुनौतियों से भरा
- गाजीपुर में गंगा किनारे लगेंगे चेतावनी पिलर, बाढ़ क्षेत्र होगा चिह्नित
- चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अफीम और डोडा बरामद
- राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा, दलित और ब्राह्मणों के बाद सिंधी समाज ने भी ठोकी दावेदारी
- क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? 4 साल बाद बेटे का बड़ा दावा
- महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती
- 19 अप्रैल को होगी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
- संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड
- बगहा में ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ तैयार, जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा
- लोक संगीत के संरक्षण में योगदान पर डॉ. बड़ाईक सम्मानित, रांची में समारोह आयोजित


