राज्यपाल ने रेडक्रॉस शाखा के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा की गतिविधियों की समीक्षा की और प्रदेश रेडक्रॉस में वर्ष अंत तक लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव कराने एवं सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करने के निर्देश दिये।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी को राज्य के जरूरत मंदों, वंचित वर्गों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्हांेने सोसायटी द्वारा राज्य में नर्सिंग संस्थान एवं ब्लड बैंक की और अधिक शाखाएं संचालित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ानी चाहिए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.के.राउत ने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक को अत्याधुनिक बनाने के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए 51 शासकीय चिकित्सकों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा राज्य के सभी जिलों में गांव-गांव में प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही औद्योगिक क्षेत्रांे में श्रमिकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की संस्था ग्रामीण विद्युत कॉर्पोरेशन द्वारा 4 करोड़ 83 लाख की लागत के चार मेडिकल मोबाईल यूनिट (एबुलेेंस) आदिवासी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल उपस्थित थे।
Sunday, August 23
Breaking News
- होर्मुज नहीं, इस बार बाब अल-मंदेब रूट से भारत पहुंचा क्रूड ऑयल से भरा टैंकर
- सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को, 4 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
- शोरिफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, 7 विकेट लेकर तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया में 33 साल बाद हुआ ऐसा
- पुत्रदा एकादशी आज, जानें तुलसी से लेकर मंदिर तक कहां-कहां करें दीपदान
- ENG vs PAK टेस्ट के बाद पाकिस्तान का बेड़ा गर्क! भारत टॉप-5 में, जानें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल
- Raksha Bandhan 2026: राखी पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, एक साथी को भी मुफ्त सफर का तोहफा
- नन्हें-मुन्नों के हाथों सजी मेंहदी और राखी, सेंट जोसेफ कान्वेंट में दिखी रचनात्मकता की खूबसूरत झलक
- आईफोन की EMI बनी जानलेवा! बाप-बेटे पहाड़ी से गिरे, हादसे के सदमे में मां की भी मौत
- बंगाल में 5 साल के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी जांच, फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- CM विजय पर बरसे एमके स्टालिन, बोले- विधानसभा को फिल्म सेट समझकर बोल रहे ‘पंच डायलॉग’


