मुंबई,(mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में एक अप्रत्याशित राजनीतिक कदम उठाते हुए गुरुवार को घोषणा की कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने श्री शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनकी सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने श्री शिंदे शाम साढ़े 7 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। आज श्री शिंदे ही शपथ लेंगे।(वार्ता)
Friday, July 17
Breaking News
- स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना
- सुकमा के सुदूर अंचलों में नवाचार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपदों के दौरा लगातार जारी, तीन जिलों को देंगे लगभग 2500 करोड़ की योजनाओं का उपहार
- पेट्रोल को भूल जाइए! भारत में गोबर से बन रहा सस्ता वाहन ईंधन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
- MP Weather: 33 जिलों में सामान्य से कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता; फिलहाल भारी बारिश के संकेत नहीं
- विलंबित मानसून के बीच धान किसानों के लिए आईसीएआर-एनआईबीएसएम की विशेष सलाह
- दो तिहाई बहुमत से सिर्फ 6 सांसद दूर NDA, क्या मॉनसून सत्र में आगे बढ़ेगा परिसीमन का एजेंडा?
- इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, सुरंग निर्माण और ट्रैक मार्किंग का काम शुरू
- अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- इंदौर एयरपोर्ट का ‘मिशन 2047’, दुनिया के सबसे बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार होगा रनवे


