नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण लोक सभा के सदन पटल पर रखा, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5-7.0 प्रतिशत के दायरे में रहने का अनुमान है। वर्ष 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अनुमानित 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सरकार द्वारा निरंतर मजबूत आर्थिक सुधारों से देश की आर्थिक वृद्धि की संभावनायें मजबूत हुयी हैं। श्रीमती सीतारमण मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे लोक सभा में वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी, जिसमें अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ रोजगार संवर्धन की योजनाओं और कार्यक्रमों पर विशेष बल दिये जाने की उम्मीद की जा रही है। वित्त मंत्री ने आम चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- एनएलसी इंडिया कर रहा है लीड , भारतीय MLAs का डेलीगेशन एनसीएसएल लेजिस्लेटिव समिट 2026 में हिस्सा लेगा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों और किसानों के प्रोत्साहन के निर्णयों के लिए माना आभार
- कथा सम्राट प्रेमचंद की कथा पर आधारित थी, सत्यजीत रे की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’।
- पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में देंगे बड़ी विकास सौगातें
- जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
- 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन
- मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा


