नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण किया।इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे जीतें या हारें खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू पाने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।श्रीमती मुर्मु ने भरोसा जताया किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ खेलेंगे।(वार्ता)
Thursday, July 2
Breaking News
- कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
- महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत
- स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में हुआ भव्य प्रवेशोत्सव
- Amarnath Yatra 2026: ‘बम बम भोले’ के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
- जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- FIFA World Cup: मेक्सिको के गोल के साथ फिर वायरल हुई ‘सेलिब्रेशन क्वीन’, हर जीत पर छा जाता है इंटरनेट
- क्या फोन को 100% तक चार्ज करना सही है? एक्सपर्ट्स ने बताया बैटरी बचाने का सही तरीका
- आकांक्षा चमोला ने 10 साल बाद खोला बड़ा राज, क्या खुद को बताया बाइसेक्सुअल?
- WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार की नजर, फ्रॉड की आशंका के बीच होगी जांच
- Microsoft में फिर छंटनी की तैयारी? 5,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, रिपोर्ट में बड़ा दावा


