नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । केंद्र सरकार की नई स्कीम ‘अग्निपथ’ के देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना का देश में हर तरफ विरोध हो रहा है। युवा बहुत नाराज हैं। उनकी मांग एकदम सही हैं। सेना हमारे देश की शान है, हमारे युवा अपना पूरा जीवन देश को देना चाहते हैं, उनके सपनों को 4 साल में बांधकर मत रखिए।” आगे उन्होनें केंद्र सरकार से अपील कि है कि युवाओं को 4 साल नहीं, पूरी ज़िंदगी देश सेवा करने का मौका दिया जाए। पिछले दो साल सेना में भर्तियां ना होने की वजह से जो ज्यादा उम्र के हो गए, उन्हें भी मौका दिया जाए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की नई स्कीम ‘अग्निपथ’ का देशभर में उग्र रूप से विरोध हो रहा है। बेरोजगार युवा इसे केंद्र सरकार की चाल बताते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि सालों पसीना बहाने के बाद सिर्फ4 साल के लिए सेना में नौकरी कौन करेगा।(हि.स.)
Monday, August 17
Breaking News
- सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगी? अब सबका हिसाब होगा सार्वजनिक, स्टूडेंट ने बनाई अनोखी वेबसाइट
- महंगे हवाई टिकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- किराया नहीं घटा सकते तो उड़ानें रोकने पर करें विचार
- नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, बिहार से 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानें किसका बढ़ा कद
- बिहार में मानसून सक्रिय, 18 अगस्त को इन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट
- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख
- 350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी करेंगे
- योगी सरकार का राशन डीलरों को बड़ा तोहफा, 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल होगा लाभांश
- नितिन नवीन की नई टीम में यूपी का दबदबा, 8 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
- ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’ के अपनत्व भाव से सीएम योगी ने हर पीड़ित की पूछी समस्या


