बालाघाट/छिंदवाड़ा, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रोड शो के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव बालाघाट जिले में औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे गुडरूघाट गांव में 450 करोड़ रुपयों की लागत वाले एथेनॉल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। मिरगपुर गांव में 135 करोड़ रुपयों की लागत की इंसुलेशन इलेक्ट्रिक टेप निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके बाद डॉ यादव छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर रोड शो के साथ ही शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे इस जिले में भी अनेक विकास संबंधी योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।(वार्ता)
Wednesday, October 28
Breaking News
- छत्तीसगढ़ महिला आयोग में आज और कल जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई
- एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या, डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे खिलाड़ी
- ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत 21 स्कूलों में पहुंचे 42 न्यायाधीश, बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
- Smart TV पर मुफ्त चैनल देखने वालों को झटका? TRAI के नए प्रस्ताव से बदल सकते हैं FAST ऐप्स के नियम
- CM साय आज सूरजपुर-बलरामपुर दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और आमसभा को करेंगे संबोधित
- Jio Platforms Share Listing: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर
- आसाराम की पैरोल खत्म, सरेंडर में देरी से जोधपुर जेल में नहीं मिला प्रवेश; सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
- Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?
- CG ACB रिपोर्ट में राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट, आदिवासी जिलों के लोग शिकायत करने में आगे
- RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग


