नई दिल्ली (mediasaheb.com) | उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के और तीव्र होने की आशंका है और यह रविवार की आधी रात तक 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगलादेश और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर जाएगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज उक्त अनुमान जाहिर किया। विभाग ने कहा,“गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल पिछले छह घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है और आज उसी क्षेत्र पर केंद्रित है। वर्तमान में चक्रवात केंद्र के आसपास 95-105 किमी प्रति घंटे से लेकर 115 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति बनी हुई है।”
विभाग ने कहा,“इसके उत्तर की ओर बढ़ने और तेज होने तथा अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आज आधी रात तक मोंगला (बंगलादेश) के दक्षिण-पश्चिम के करीब सागर द्वीप और खेपूपारा के बीच तथा आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की बहुत संभावना है। उस समय रेमल की गति 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक होगी।”
विभाग के अनुसार चक्रवात के आज रात पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बंगलादेश के खेपूपारा के बीच टकराने के दौरान भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इसके प्रभाव से 28 मई तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आज तक मध्य बंगाल की खाड़ी और कल तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाएं। साथ ही समुद्र से बाहर मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी जाती है। (वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- झारखंड में ₹99 हजार करोड़ निवेश, 14 एमओयू से बढ़ेंगे रोजगार अवसर
- खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 13 जुलाई को होगी सुनवाई
- बिहार में शिक्षा अधिकारी हर महीने गांव जाकर अभिभावकों से करेंगे संवाद
- झारखंड में ब्लड डोनेशन कमेटी गठित, हर जिले में होगी निगरानी
- 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला: मासूम आरव के हत्यारे को फांसी की सजा
- शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की कही बात; बोलीं- ‘मुझे मार देंगे’
- अलवर बाला किला मार्ग का होगा कायाकल्प, जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य
- मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल
- बिहार में मछली के साथ मोती पालन, किसानों की बढ़ेगी आमदनी अब
- नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज


