भोपाल,(Mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक पुनरुत्थान को भी अहमियत मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष सांस्कृतिक पुनरुत्थान के 9 वर्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गयी, वहीं दूसरी ओर भारत की पुरातन संस्कृति के संरक्षण को भी महत्व दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों और जनजातीय नायकों का सम्मान हो या बाबा विश्वनाथ धाम का कायाकल्प, श्री महाकाल महालोक का भव्य निर्माण हो अथवा अयोध्या में भगवान् श्री राम मंदिर का निर्माण, इन विशिष्ट प्रयासों से भारत की आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति एवं परंपराओं को नई शक्ति प्राप्त हुई है। भारत अब विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के नव पथ पर नव गति से गतिमान है।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
- सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
- गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 78 प्रतिशत जमीन खरीद, निर्माण जल्द शुरू
- 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, जानें इन चार महीनों में क्या करें और किन कामों से बचें
- मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सीओ को शो-कॉज, वेतन भी रुकेगा
- विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन देखकर भावुक हुईं तृषा, शेयर किया रिएक्शन
- बुध-शुक्र राजयोग से चमकेगी किस्मत, चार राशियों को मिलेगा लाभ
- नस्लभेद के सवाल पर एलन मस्क ने गिनाए भारत से रिश्ते, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’
- छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत
- राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट


