रायपुर, (mediasaheb.com)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों ने धमकी देने के बाद एक युवक की हत्या कर दी। इसके लिए कौन जिम्मेदार है, एक बड़ा सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां-जहां पर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर अपराधियों का बोलबाला है। यही कारण है कि अपराधी अपराध को अंजाम देकर वीडियो तक भी वायरल कर देते हैं और पुलिस केवल राजनीतिक षड़यंत्रों का हिस्सा बनकर विपक्ष को परेशान करने में जुटी होती है। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इंटेलीजेंस फेल है और इस तरह की घटनाएं आखिरकार कैसे हो जाती है। इसकी खबर तक कांग्रेस सरकार के पास नहीं है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।(हि.स.)
Tuesday, July 7
Breaking News
- यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार एक्टिव, मंत्रियों को जनता तक योजनाएं पहुंचाने का निर्देश
- दिल्ली में आज उतरेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2028 तक होगा पूरा ईवी परिवहन
- राम गोपाल यादव के WhatsApp पर लगी रोक, रोज 5 हजार लोगों को भेजते थे
- World Cup से बाहर होने के बाद छलका Cristiano Ronaldo का दर्द, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान
- जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार
- अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 मौतों के मामले में बड़ा फैसला
- सिया गोयल केस में बड़ा खुलासा, शादी के 4 महीने बाद सामने आई WhatsApp चैट ने खोले कई राज
- राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित
- दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास
- झारखंड में 3000 एकड़ जियाडा जमीन का होगा म्यूटेशन, भू-माफिया पर लगेगी लगाम


