नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (COVID-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है जबकि केरल में मामले लगातार कम हो रहे हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 3696 बढ़े हैं जिसके बाद यह संख्या 90,055 हो गई है। इस अवधि में केरल में कोरोना (#Corona_virus ) के सक्रिय मामले 878 घटे हैं जिसके बाद यह संख्या घटकर 43,856 हो गई है।
इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 6467 और 3638 रही। इस वायरस से सबसे अधिक ठीक हाेने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में 53 हुई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब में 397, कर्नाटक में 246, दिल्ली में 78 सक्रिय मामले बढ़े हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,327 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 92 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 14,234 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 54 हजार 128 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3985 बढ़ने से 1.80 लाख से अधिक हो गये हैं। इसी अवधि में 108 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 656 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान–निकोबार—8———4954—–62
आंध्र प्रदेश—— 900——-882369—7172
अरुणाचल प्रदेश—3——— 16780—- 56
असम———-1635——–214914—1093
बिहार———-341——–260821—1544
चंडीगढ़ ——–587——–
21140—–355
छत्तीसगढ़ ——-2990——-306693—3851
दादरा– नगर हवेली
दमन–दीव——- 6———– 3400—– 2
दिल्ली——— 1779——–627797—-10918
गोवा———- 675———-53817—–799
गुजरात——–2858———264969—-
4413
हरियाणा ——-1723———267116—–3053
हिमाचल प्रदेश—589———57428——–997
जम्मू–कश्मीर —-891——–124002——-1960
झारखंड——– 481——–118601——-1091
कर्नाटक ——-6393——–935066—–12354
केरल ——–43856——–1024309——4271
लद्दाख——– 42————
9654———130
लक्षद्वीप——-156————311———-1
मध्य प्रदेश—-3457———-256424——3866
महाराष्ट्र—— 90055———2055951—–52393
मणिपुर——–33————28880——-
373
मेघालय——-14————-13806——–148
मिजोरम——-14————
4404——— 10
नागालैंड——15————-12104———-91
ओडिशा——-801———-334902——-1917
पुड्डुचेरी ——176———–38979——–
669
पंजाब ——-6661———173630——-5898
राजस्थान—–1584———-316750——-2789
सिक्किम ——35————
5987———-135
तमिलनाडु—- 3954———-837525——-12513
तेलंगाना—— 1936———296166——–1640
त्रिपुरा ———31———–33002———
391
उत्तराखंड ——556———95035———1694
उत्तर प्रदेश—–2017———593288——-8729
पश्चिम बंगाल—3226——–562675——-10275
कुल———-180304——10854128—–157656
(वार्ता) (the states. news)

