रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले की तहसील छुरिया के ग्राम बादरा टोला में जंगल सत्याग्रह के दौरान 21 जनवरी 1939 को अंग्रेजों से लड़ते शहीद हुए रामाधीन गोंड की शहादत को याद करते हुए हर वर्ष 21 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष ग्राम बादराटोला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में गिरधारी लाल साहू, उषा चंद्रवंशी और गोपीदास साहू शामिल थे।
Friday, September 25
Breaking News
- MP के 50 हजार कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा, जनवरी से शुरू होगा चरण
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का लेजर हथियार, ड्रोन-मिसाइल तबाह
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
- बांका के मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़, PhonePe से ₹1500 ट्रांसफर कराने का आरोप
- धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा
- छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की संवाहक और नौनिहालों के भविष्य की आधारशिला : राज्यमंत्री गौर
- योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत
- इटखोरी टाल में 250 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा आज भी जीवंत, राजा ने की थी शुरुआत


