नई दिल्ली(mediasaheb.com)|दिल्ली की एक अदालत ने प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा है। सत्येंद्र जैन ने अपनी याचिका में अदालत से अपील की है कि उनका मामला किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित कर दी जाए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश (CBI) विनय कुमार गुप्ता ने अनुरोध पर सुनवाई के बाद ईडी को नोटिस जारी किया और मामले को आगे की सुनवाई के लिए 4 मई के लिए स्थगित कर दिया।
सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय जांच ब्यूरो और ED द्वारा उनके खिलाफ दर्ज दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया है। वहीं ईडी ने पहले मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने के लिए एक आवेदन दिया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधान जिला-सह-सत्र न्यायाधीश ने मामले को विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल से विशेष न्यायाधीश विकास ढुल को स्थानांतरित कर दिया था।
CBI ने 2017 में श्री जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ एक ईसीआईआर दर्ज की और उन पर आरोप लगाया कि कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। ED ने श्री जैन को पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था और वह अब तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


