बिलासपुर (mediasaheb.com) | परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव की प्रतिमूर्ति श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की सम्मानीय अध्यक्षा पूनम मिश्रा और उपाध्यक्षाद्वय रितांजलि पाल और राजी श्रीनिवासन की गरिमामई उपस्तिथि में “शुद्ध पानी है….तो जिंदगानी है…” को सार्थक करते हुए दिनांक 21.09.2022 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय गतौरा में एक 80 लीटर क्षमता वाले “कूलर वाटर प्यूरीफायर” दान में दिया गया ताकि विद्यालय में बच्चों को ऊर्जावान और स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध व स्वच्छ ठंडा पानी पीने को मिले। यह एक सराहनीय कार्य है। वहां के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षा महोदया ने बच्चों को स्वच्छ जल के महत्व को बताते हुए उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा। इस लोकोपकारी कार्य में उनकी ऊर्जावान सहयोगी कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सह सचिव प्रियंका श्रीवास्तव तथा शालू साहू, सुष्मिता माझी, पिल्लई, पूनम सिंह, वीणा नायर, स्मिता निगम, नीलम पांडेय, उज्जवला और श्रीजा गोपीनाथ भी उपस्थित थी। ” परोपकाराय पुण्याय ” के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
Friday, February 27
Breaking News
- नक्सलगढ़ पुरंगेल में सुरक्षाबलों ने दिखाया साहस, आग से झुलसी महिला का किया रेस्क्यू, चारपाई पर लाकर पहुंचाया
- बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में डोली धरती
- विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली, झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू भी था शामिल
- आईएनएस अंजदीप में भिलाई स्टील प्लांट का ‘फौलाद’, भारतीय नौसेना के बेड़े में आज होगा शामिल
- ओडिशा में सरेंडर से पहले नक्सली अन्वेष को साथियों ने गोली मारी, शव को दफनाया
- रायपुर : किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- खेल महोत्सव मानवीय संकल्प, आत्मविश्वास और अदम्य साहस का प्रदर्शन : राज्यपाल पटेल
- समंदर में भारत की बढ़ी मारक क्षमता: युद्धपोत अंजदीप की एंट्री से दुश्मनों में हड़कंप
- होली पर यात्रियों को मिलेगा आराम, SECR जोन से चलेंगी 70 स्पेशल ट्रेनें
- गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले थाने मै की शिकायत


