नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज Covid से संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को Covid संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।(हि.स.)।
Sunday, October 18
Breaking News
- राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हर महीने मिलेगा निश्चित यात्रा भत्ता
- योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य, एआई आधारित सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग से मजबूत हुई घेराबंदी
- भोपाल में महिला अपराध 26% बढ़े, अपहरण के मामलों में 50% का उछाल
- ईरान को 8 महीने बाद मिला नया रक्षा मंत्री, पद संभालते ही अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
- राजस्थान में संकट में अरावली की छोटी पहाड़ियां, निर्माण और खनन से 50% तक चट्टानें नष्ट
- ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार
- झारखंड में अनोखे अंदाज में मनाया जाता है दासाय पर्व, दुर्गा पूजा पर आदिवासी देते हैं भाईचारे का संदेश
- विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
- दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो 30 अक्टूबर तक भरें Form-6, जानें जरूरी दस्तावेज


