नई दिल्ली(Mediasaheb.com)| कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर फिर निशाना साधा और मोदी सरकार पर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह पता लगाने के बजाय कि इस भीषण दुर्घटना का कारण क्या है। सरकार अब इस हादसे के पीछे साजिश होने की कहानी गढ़ रही है और यात्री सुरक्षा पर ध्यान देने से भाग रही है। ”
सुश्री श्रीनेत ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भीषण रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार अपनी ‘विफलताओं’ से लोगों का ध्यान भटका रहीहै। भाजपा सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा काे प्राथमिकता देने हट रही है।”कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “ हकीकत यह है कि रेल हादसे इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता नहीं है। ”इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्री के खोखले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।
श्री खड़गे ने पत्र में लिखा, “भारतीय इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ट्रेन दुर्घटना से हम सभी की आंखें खुली की खुली रह गयी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी ‘खोखले’ दावों की पोल अब खुल कर सामने आ गई है। ”कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए श्री वैष्णव को इस्तीफा दे देना चाहिए।(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- सिवान में RJD नेता के 4 ठिकानों पर सेल्स टैक्स का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले
- जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत परखेंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, करेंगे गांवों का दौरा
- बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन
- यूपी में शिक्षा सुधारों को नई गति देगा टीएलपीएस रिपोर्ट-2025 पर राज्य स्तरीय संवाद
- बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट तक पहुंचा चीन, सेशेल्स के जरिए हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक घेराबंदी
- पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट
- प्राचीन भारत में 8 लाख गुरुकुल थे, शिक्षा थी निशुल्क: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब
- मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार


