रायपुर (mediasaheb.com)| गौरेला पेंड्रा मरवाही, 08 मई 2023/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक सदस्यता लेने और रक्तदान करने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। यदि हमारा दान किया गया रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आ जाए तो इससे बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होने सभी विभाग प्रमुखों और जिले वासियों से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता लेने और आपात स्थिति में मानवता की सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि समाज में रक्तदान को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं लेकिन हमें उन्हें तोड़कर आगे आना है और रक्तदान करना है। 18 से अधिक आयु वर्ग के लोग, जिनका वजन 50 किलो से ज्यादा है, रक्तदान कर सकते हैं। 3 दिन में ही नया रक्त बनने लगता है। व्यक्ति 3 महीने के बाद फिरसे रक्तदान कर सकते है।
Sunday, June 21
Breaking News
- AIIMS में योग दिवस का आयोजन, डॉक्टरों और मरीजों ने मिलकर किया योग
- योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार
- इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी से मजबूत हुआ स्क्वॉड
- छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान
- अयोध्या राम मंदिर फंड जांच: SIT ने ट्रस्ट पदाधिकारियों को शहर न छोड़ने के दिए निर्देश
- करौली योग दिवस: प्रशासन ने बिजली व्यवस्था को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश, जांच की बात भी कही
- मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला
- वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन, इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर जीता खिताब
- MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’
- महोबा में CM योगी का विकास डोज़: 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण


