मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ का छत्तीसगढ़ संस्करण लॉच किया। ’हैशटैग यू छत्तीसगढ़’ हिन्दी में होगा और इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार और रिपोर्ट प्रकाशित किए जाएंगे। ’हैशटैग यू’ के सीईओ दिनेश अकुला ने मुख्यमंत्री को बताया कि ’हैशटैग यू’ को एक साल पहले तेलुगु में लॉन्च किया गया था। यह तेलुगु मीडिया में अग्रणी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल में से एक है। निकट भविष्य में मनोरंजन वेबसाइट के अलावा नेटवर्क 6 अन्य भाषाओं में लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल नेटवर्क द्वारा गहन विश्लेषण और बारीकियों के साथ समाचारों को कवर किया जाता है। पाठकों तक त्वरित गति से समाचारों के सम्प्रेषण का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस डिजिटल न्यूज नेटवर्क के छत्तीसगढ़ संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर श्री अकुला और नेटवर्क के डिजिटल हेड प्रफुल्ल पारे को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Tuesday, January 20
Breaking News
- मां और बेटी दोनों की सेहत पर चुपचाप वार कर रहा एनीमिया, बहुत जरूरी है गुलाबी-नीली गोलियां
- धामी से मुलाकात के बाद दिल्ली में सक्रिय हुए नेता, उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ी धड़कनें
- समृद्धि यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़, CM नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
- राजस्थान के करौली में कुख्यात सटोरिए रशीद के घर पर चला बुलडोजर, छावनी में बदला इलाका
- VWO और AB Tasty ने डिजिटल एक्सपीरियंस ऑप्टिमाइज़ेशन के भविष्य को पुनः परिभाषित करने के लिए मिलाया हाथ
- ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग, 24 घंटे में करोड़ों की कमाई; ‘जाट’, ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ भी पीछे
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय 11वें इंडिया इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का हुआ शानदार आगाज
- शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 651 अंक लुढ़का; निफ्टी 25400 से नीचे
- MP में भाजपा विधायक पर हमला, अपने ही गांव में लोगों ने किया पथराव
- नितिन नवीन की ताजपोशी पर PM मोदी ने क्यों किया राजनाथ सिंह का जिक्र? गडकरी का नाम भी लिया


