उज्जैन, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उज्जैन संसदीय क्षेत्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। डॉ यादव अपने परिवार के साथ स्थानीय फ्रीगंज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी परंपरा है कि वे भगवान का आशीर्वाद लेकर मतदान करते हैं, इसी क्रम में आज भी भगवान के दर्शन करके Vote डालने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में उज्जैन समेत समूचे मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड बनेगा और राज्य की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाएंगी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और प्रत्याशी की जीत भी बड़ी होगी। उज्जैन डॉ यादव का गृह क्षेत्र है। वे यहीं से विधायक हैं।(वार्ता)
Wednesday, July 8
Breaking News
- 8 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर और धन का भविष्यफल
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए होगी अलग मार्ग की व्यवस्था: सीएम योगी
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- यूपीईएसएससी ने घोषित किया प्रवक्ता भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम, 18 विषयों के 624 पदों पर चयन
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
- योगी सरकार अपराध पर अंकुश के लिए अपना रही उन्नत तकनीक, अधिकारियों को दिला रही प्रशिक्षण


