रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में गुरुनानक देव जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह भी उपस्थित थे । उन्होंने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर के गुरूद्वारों में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, और सेवाभाव का अनुपम समन्वय दिखाई देता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।
Wednesday, June 24
Breaking News
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- जीआरपी जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन में चोरी गए आभूषण एवं सामान को मात्र दो घंटे में किया बरामद
- जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं : मंत्री टेटवाल


