रायपुर (mediasaheb.com)| स्व. कुंदन लाल जी जैन के सुपुत्र चन्दन जी एवं नंदन जी के द्वारा निज निवास को सी-25, एसओसी-1 देवेन्द्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ आज बैसाख कृष्ण अष्टमी दिन गुरूवार दिनांक 13.04.2023 से अब दिव्यांग सेवा केंन्द्र,सक्षम संगठन के लिए भूतल को समर्पित किया। दिव्यांग सेवा केन्द्र के शुभारंभ आज मुख्य अतिथि श्री सुनील सोनी जी, सांसद रायपुर संरक्षक श्री गोपाल जी व्यास, डां सुरेन्द्र शुक्ला जी सक्षम प्रांताध्यस जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री अजय भगत जी एजीएम अपेक्स बैंक, पंडरी विषिष्ट अतिथि के रूप में थे। सर्वप्रथम श्री जैनेद्र जैन जी द्वारा सक्षम का परिचय दिया गया जिसमें सक्षम के गठन का उद्देष्य और सक्षम छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यो का सविस्तार वर्णित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री सुनील सोनी जी ने भारत सरकार की दिव्यांगो के लिए चल रही विविध योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सक्षम के कार्य को अपना पूर्ण सहयोग एवं सुविधा देने की बात कही। सक्षम छत्तीसगढ़ के संरक्षक श्री श्रीगोपाल जी व्यास ने अपने आषीर्वचन मं सक्षम के खूब कार्य करने एंव समाज मंे एक सेवा केंन्द्र के रूप में प्रतिष्ठत होने की बात कही। कार्यक्रम को श्री चंदन लाल जी जैन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता जी ने अपने निवास को हमेषा संघ कार्य के लिए समर्पित मंदिर माना और आज उनकी इच्छा को पूर्ण करते हुए इस भवन को समाज कल्याण के लिए संघ को समर्पित कर रहे है इस भवन में वन बंधु परिषद, भारत विकास केंद्र और अन्य प्रकल्र्पो को भी स्थान दिया गया है ये जानकारी दी गई|
कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख इंदिरा जैन, सह प्रमुख सुनीता चंसोरिया, सुगंधा जैन एडव्होकेट दिल्ली, संगीता चैबे जिला सचिव दिलीप बिसेन जिला अध्याक्ष, कुंजबिहारी, तन्मय चटर्जी, अंकित चैरसिया, जीतमल जैन एवं सक्षम एवं सेवाभारती के अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में प्रांत सचिव संजीव सोनी जी को सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया
Monday, June 29
Breaking News
- बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य


