नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पटना में विपक्ष की बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मान लिया कि वह PM नरेंद्र मोदी को अकेले हरा नहीं सकती और इसके लिए उसे मदद की दरकार है। श्रीमती ईरानी ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “ मैं सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए विशेष रूप से कांग्रेस को धन्यवाद देती हूं कि वे अकेले PM मोदी को नहीं हरा सकते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें दूसरों के समर्थन की आवश्यकता है।”
उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि जिन नेताओं ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या देखी, वे आज कांग्रेस के नेतृत्व में एक साथ आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से कांग्रेस को दिये गये अल्टीमेटम कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ पार्टी का समर्थन नहीं करती है तो वह संयुक्त विपक्ष से बाहर निकल जायेगी के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टियां विकास के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं, वे राजनीतिक ब्लैकमेल का सहारा ले रही हैं।(वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें


