नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल पूरक चार्जशीट में जैकलीन को आरोपित बनाया है। ईडी अप्रैल में इस मामले में जैकलीन की सात करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने पांच करोड़ 71 लाख रुपये से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे। सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को गिफ्ट पहुंचाने का काम करता था। इन गिफ्ट में 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की एक पारसी बिल्ली भी शामिल है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 मई को जैकलीन फर्नांडीज को आईफा अवार्ड समारोह में हिस्सा लेने के लिए अबू धाबी जाने की अनुमति दे दी थी। जैकलीन को 31 मई से 6 जून तक विदेश यात्रा पर जाना था।(हि.स.)
Sunday, August 30
Breaking News
- CG में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में खुद मैदान संभालेंगे CM मोहन यादव, कार्यों की करेंगे समीक्षा
- ‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, नशामुक्ति से ‘वोकल फॉर लोकल’ तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- AIIMS भोपाल में QR कोड से मिलेंगी 8 सेवाएं, घर बैठे डॉक्टर का अपॉइंटमेंट और रिपोर्ट
- घरेलू क्रिकेट में लगातार चमके, फिर भी टीम इंडिया से दूर; इन खिलाड़ियों को टेस्ट में कब मिलेगा मौका?
- आदिवासी जमीन के हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त, CNT एक्ट के उल्लंघन पर याचिका खारिज
- NEET-PG परीक्षा रद्द: राजस्थान में बवाल के बाद बड़ा फैसला, नई तारीख का ऐलान
- लाल किला कार ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 13 आरोपी नामजद
- मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर
- CG में NEET UG के तहत मेडिकल-डेंटल कॉलेजों की सीटें अलॉट, यहां देखें आवंटन


