नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनावों के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के सकुशल संपन्न होने के बाद दावा किया उनकी पार्टी 370 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद श्री नड्डा ने चुनाव आयोग सातों चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। श्री नड्डा ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव संपन्न हो गया है। मैं, अपनी पार्टी की ओर से, चुनाव के सफल समापन पर भारत के चुनाव आयोग को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, वह पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।(वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- ‘वंदे मातरम्’ न गाने पर सजा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस
- डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन: जनहित में सुशासन का नया अध्याय
- भिलाई में कॉलेज फीस के लिए बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, B.Tech छात्र-छात्रा गिरफ्तार
- उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने के लिये बनेगी कमेटी
- बिहार बनेगा फिल्मों की नई शूटिंग डेस्टिनेशन, 15 से ज्यादा फिल्मों की दिसंबर से शूटिंग
- सहकारी बैंक के सीईओ 2 माह के अंदर अधीनस्थ सभी पैक्स का कर लें निरीक्षण: मंत्री सारंग
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 99 प्रतिशत बोनी पूर्ण
- यूपी बिजली विभाग के महाअभियान में बड़ा खेल, मीटर में 16 हजार यूनिट की हेराफेरी पकड़ी
- एमपी के 22 हजार कर्मचारियों को राहत! 45 साल की उम्र के बाद CPCT की अनिवार्यता होगी खत्म


