रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन का आज भोर में निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा की वैशाली नगर सीट से विधायक रहे श्री भसीन काफी समय से बीमार चल रहे थे,और उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान अस्पताल में ही आज भोर में उनका निधन हो गया।श्री भसीन दो बार विधायक रहे और एक बार भिलाई के महापौर भी चुने गए थे। पिछली बार 2018 में कांग्रेस की लहर में भी वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी श्री भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।(वार्ता)
Friday, August 21
Breaking News
- 8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव संभव, पेंशनकर्मियों की मांग पर सरकार लेगी फैसला
- महासमुंद के अस्पतालों में पहुंची रोटावायरस वैक्सीन की खेप, बच्चों को मिलेगा संक्रमण से बचाव
- Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक, चौथा शनिवार होने से नहीं होगा ब्रांच में काम
- अमित शाह का ममता सरकार पर हमला, बोले- BSF की जमीन की मांग भी नहीं मानी गई
- ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
- देवबंद के दारुल उलूम से हटेगा 86 साल पुराना बाब-ए-जाहिर गेट, जर्जर हालत में था द्वार
- बिहार के हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी अब एक अफसर की, CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश
- उदयनिधि की विजय को चुनौती, बोले- तुरंत खोलें भ्रष्टाचार की फाइलें और सबूत दें
- CG में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की जांच तेज, एनालॉग पनीर पर भी खाद्य विभाग की नजर
- JSSC CGL पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट टला


