नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश का पैसा लूटने वालों का बचाव कर रही है और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे लादे जाते हैं। प्रियंका वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा,“ जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, BJP उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।”
उनका यह ट्वीट पार्टी के नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के निर्णय की शुक्रवार को की गयी घोषणा के बाद आया है। प्रियंका वाड्रा ने इसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी तथा आईपीएल क्रिकेट लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ घोटाले के कथित आरोपों का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, “ नीरव मोदी घोटाला-14 हजार करोड़ रुपये, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़ रुपये और मेहुल चोकसी घोटाला-13,500 करोड़ रुपये। ”
उन्होंने कहा, “ क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?” (वार्ता)
Thursday, April 16
Breaking News
- बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को होगा मतदान
- कचहरी चौक में SBI के नए भवन का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने दी आधुनिक बैंकिंग की सौगात
- समर कैंप आरोह-2026 नए स्वरूप में होंगे : मंत्री सारंग
- जनगणना देश के विकास की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ज्ञान की पुण्यभूमि ओंकारेश्वर में सांस्कृतिक महाकुंभ एकात्म पर्व का शुक्रवार को करेंगे शुभारंभ
- सीएम युवा योजना को गति देने के लिए क्रेडिट काउंसलर्स की ट्रेनिंग शुरू, जिलों में तैनात होंगे 90 सर्टिफाइड काउंसलर
- सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित
- योगी आदित्यनाथ बोले – भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे, माफिया व मौलाना
- मियामी मैच विवाद में फंसे मेसी, कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा
- गढ़वा में अनोखा फैसला, गांव में बना ‘यूट्यूब चौक’ बना चर्चा का विषय


