मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड में जूही चावला को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को हुआ था। उनके पिता एस. चावला एक डॉक्टर थे। जूही चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धेनम कॉलेज से पूरी की। वर्ष 1984 में जूही चावला को अखिल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस इंडिया’ में हिस्सा लेने का अवसर मिला जिसमें वह प्रथम चुनी गयी। इसके बाद जूही चावला को मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में उन्हें सर्वश्रेष्ठ वेश-भूषा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बीच उन्हें कई विज्ञापन फिल्मों में मॉडलिंग काम करने का अवसर मिला। जूही चावला ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म ‘सल्तनत’ से की ।(वार्ता )
Wednesday, June 3
Breaking News
- मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग छोड़ने के संकेत दिए, बोले- पिछले 10 साल से मन में ख्याल आता है
- 630 विकेट और 6176 रन वाले दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, साईराज बहुतुले बने टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच
- तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 12 करोड़, हजारों परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- भारत का तूफान: सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर जूनियर महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची
- बस्तर को मिली बड़ी सौगात: NIA स्पेशल कोर्ट खुलने से तेजी से निपटेंगे पुराने केस
- भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कर्नाटक में सियासी कलह रोकने की कवायद, डीके और सिद्धारमैया को साधने में जुटी दिल्ली
- FIFA World Cup में बजेगा भारत का डंका! भारतीय मूल के 4 खिलाड़ी रचेंगे इतिहास
- हमले के बाद बंद हुआ खान सर का कोचिंग सेंटर, ग्लोबल स्टडीज पर लगा ताला
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अनुकंपा नियुक्ति में भी बेटियों को मिलेगा बराबरी का हक

