नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि बसपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि बसपा के संबंध में गठबंधन को लेकर गलतफहमी और गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से इस संबंध में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।
उन्होंने कहा, “बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।” सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फर्जी एवं गलत खबर है। मीडिया को ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता नहीं खोनी चाहिए ।
बसपा प्रमुख ने कहा, “ख़ासकर उत्तर प्रदेश में बसपा के काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।” (वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम तेज, 2027 में शुरू होंगी उड़ानें
- ITR Filing Last Date: आज ही भरें इनकम टैक्स रिटर्न, चूके तो ₹1,000 से ₹5,000 तक देना पड़ सकता है जुर्माना
- बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति
- जेएलएनएमसीएच में एचआईवी किट खरीद घोटाले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की सुनवाई
- महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का पुतला दहन आज
- सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसे का माध्यम, तीन दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही ने की सरकार की सराहना
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में सीएम योगी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
- शनि की वक्री चाल से इन 2 राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती में राहत
- iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा इजाफा, 1.50 लाख पार जा सकता दाम
- लंदन में रोहित शर्मा से मिले रवि शास्त्री, नया लुक हुआ वायरल


