नई दिल्ली, (media saheb.com) आज का दिवस बाबा साहेब अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे दूरअंदेशी महानुभावों को नमन करने का है। आज का दिवस इस सदन को…
Author: mediasaheb
नई दिल्ली(media saheb.com) केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, डॉक्टर भागवत कराड ने विश्वास व्यक्त किया कि कोविड-19 महामारी के एक शांत चरण के बाद व्यवसायों के विस्तार के साथ, भारत का निर्यात एक नए महत्वपूर्ण स्तर की ओर बढ़ रहा है |भारतीय निर्यात संगठन संघ और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में संयुक्त रूप से आयोजित ‘निर्यात के लिए बैंकिंग कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए, डॉ. कराड ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है, व्यापार का विस्तार हो रहा है और निर्यात बढ़ाने के बारे में बात करने का यह सही समय है।” उन्होंने कहा कि सरकार की निर्यात उन्मुख नीतियों ने निर्यात आधारित विकास के लिए सही ईको-सिस्टम तैयार किया है। डॉ. कराड ने बताया कि वर्ष 2021-22 के पहले 8 महीनों में व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 233 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। इस निर्यात वृद्धि का नेतृत्व इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और औषधि आदि क्षेत्रों ने किया है। उन्होंने निर्यातकों को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निर्यातकों को भारत की अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनने का आह्वान किया है|डॉ कराड ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान व्यापारिक निर्यात के लिए 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य रखा है। सरकार की पहल के बारे में मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना-पीएलआई का विनिर्माण क्षेत्र और निर्यात को बढ़ावा देने में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पीएलआई योजनाओं में विकास की बड़ी संभावना वाले 13 प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। डॉ. भागवत ने आगे कहा कि आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) विभिन्न उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।“उद्योगपतियों की मांग के कारण, सरकार ने 4.5 लाख करोड़ रुपए की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को 31 मार्च,2022 तक बढ़ा दिया है, ताकि व्यवसायों को महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि इस फंड में से 2.9 लाख करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। वित्त राज्य मंत्री ने निर्यातकों को बैंकिंग प्रणाली के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। डॉ. कराड ने कहा कि 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, 22 निजी बैंकों, 46 विदेशी बैंकों, 56 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, 1485 शहरी सहकारी बैंकों और 96000 ग्रामीण सहकारी बैंकों की उपस्थिति से देश में बैंकिंग परिदृश्य में काफी सुधार हुआ है उन्होंने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंकआरबीआई ने प्राथमिकता वाले क्षेत्र के ऋण के अंतर्गत निर्यात ऋण के वर्गीकरण की सीमा को 25 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपये कर दिया है मुंबई में बैंकिंग कॉन्क्लेव में निर्यात के लिए प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में बैंकों की भूमिका, निर्यात व्यापार से संबंधित बैंकिंग दिशानिर्देश और निर्यात पर उनके प्रभाव, निर्यात वित्त और निर्यात बिल छूट के मुद्दों आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारतीय निर्यात संगठन संघ-एफआईईओ के उपाध्यक्ष श्री खालिद खान ने निर्यातकों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों को सूचीबद्ध किया और संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप करने को कहाकेंद्रीय मंत्री ने मुद्दों को हल करने के लिए निकट भविष्य में विभिन्न निर्यातक संगठनों, बैंक के मुख्य प्रबंध निदेशकों और अन्य हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।(For English News : thestates.news)
मुंबई (media saheb.com)) रिजर्व बैंक (RBI ) ने रबी की बुवाई में तेजी आने, त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने , कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों में…
मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र आज 86 वर्ष के हो गये। पंजाब के फगवारा में 08 दिसंबर 1935 को जन्में धर्मेन्द्र का रुझान बचपन…
नई दिल्ली, (media saheb.com) सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) को मार्च 2024 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस पर 2,17,257 करोड़ रुपये की…
मजदूरी भुगतान के लिए 265 करोड़ रूपए मंजूर रायपुर, (media saheb.com) पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी…
धान खरीदी के एवज में 3.34 लाख किसानों को 1772.92 करोड़ रूपए जारीसर्वाधिक 1,18,927 मीटरिक टन धान खरीदकर राजनांदगांव जिला पहले स्थान परकस्टम मिलिंग के लिए…
रायपुर (media saheb.com)। हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं हमारी सेना के जवान, पायलट एवं सहायको की निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते…
मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस 05 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘तेजस’ की…
बिलासपुर (media saheb.com) समाज सेवा ही ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा होती है‘‘ इस भावना को आत्मसात किये हुए श्रद्धा महिला मंडल माननीया अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता…

