जयपुर, (mediasaheb.com)| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ने 31.14 करोड़ रुपए एवं सिरोही के दुदीया तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य के लिए 2.21 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ रुपए, वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ रुपए एवं वर्ष 2025-26 में 3.14 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी। इसी तरह 2.21 करोड़ रुपए की स्वीकृति से पर्यटन विभाग सिरोही जिले के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। इसके साथ ही इससे जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इस स्वीकृत राशि से दुदीया तालाब के घाट का निर्माण, फाउंटेन विद स्टैच्यू, चबूतरा, मुख्य दीवार, पेचिंग वर्क, रेलिंग, रोड लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 1.62 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जिले के इस्बोर महादेव (पोसितरा ग्राम पंचायत सनपुर) मंदिर के पास घाट पर मुख्य दीवार, चबूतरा, प्रतिमाएं, रेलिंग, चेक डेम निर्माण एवं सौन्दर्यकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 59.48 लाख रुपए व्यय होंगे।(वार्ता)
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


