नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को लेकर संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35A वहां के लोगों के साथ एक ‘विश्वासघात’ था और इन अनुच्छेदों के हटने से कश्मीरियों के साथ अन्याय और देश के माथे पर कलंक मिट गया है। प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय के कल अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना मजबूत हुई है तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामाजिक आर्थिक विकास को गति मिली है।
श्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर आज एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को साफ-सुथरा माहौल मिल रहा है जिसमें वह अपने भविष्य को साकार कर सकता है। लोगों के सपने बीते समय के मोहताज नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएं बन गए हैं। जम्मू कश्मीर में मोहभंग, निराशा और हताशा की जगह अब विकास, लोकतंत्र और गरिमा ने ले ली है। श्री मोदी ने लेख में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने पर 11 दिसंबर को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने अपने फैसले में भारत की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखा है, जिसे प्रत्येक भारतीय द्वारा सदैव संजोया जाता रहा है। न्यायालय का यह कहना पूरी तरह से उचित है कि 05 अगस्त 2019 को हुआ निर्णय संवैधानिक एकीकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया था, न कि इसका उद्देश्य विघटन था। उच्चतम न्यायालय ने इस तथ्य को भी भलीभांति माना है कि अनुच्छेद 370 का स्वरूप स्थायी नहीं था।(वार्ता)
Sunday, August 23
Breaking News
- 24 अगस्त से SIM कार्ड पर नया नियम! नया नंबर लेने से पहले जरूर चेक करें कितने SIM हैं आपके नाम
- यूपी बोर्ड स्कूलों की मान्यता पर 18% GST अनिवार्य, बिना भुगतान नहीं मिलेगी मंजूरी
- Gold Price Hike: सोना ₹19,000 महंगा, चांदी ₹10,673 उछली; क्या ₹1.80 लाख के पार जाएगा गोल्ड?
- Bihar IAS Transfer: बिहार में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले
- PM Modi Meeting: BJP की नई टीम के साथ साढ़े 4 घंटे मंथन, बोले- ‘मैं भी कभी आपकी जगह था’
- छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दिल्ली में स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पताल अलर्ट, आइसोलेशन और डिजास्टर वार्ड तैयार
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर सरकार सख्त, निजी संस्थानों की होगी भौतिक जांच
- बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बक्सर से भागलपुर तक उफान
- बंगाल की खाड़ी में हलचल से बदला मौसम! ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट


