मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 10 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर को फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त राजकुमार राव की जमकर तारीफ की है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, यह देखना अद्भुत है कि आपके दोस्त हर फिल्म के साथ बेहतर काम करने की इच्छा रखते हैं। साथ ही अभिनय की सभी सीमाओं को पार करते रहते हैं।’ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं।
फिल्म श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।(वार्ता)
Monday, July 6
Breaking News
- छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा कदम: GCAP को 6.1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
- बिहार में TRE-3 शिक्षक भर्ती पर बड़ा संकट: 18 माह NIOS डीएलएड वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति शुरू
- विकास का नया सेतुः जब पिनगुंडा नाला पर बनी पुलिया ने बदली ओरछा की तकदीर
- बिहार में विकास आयोग बनेगा: नीति आयोग की तर्ज पर दीर्घकालिक विजन तैयार करने की योजना
- उत्तराखंड: सीएम धामी ने 5 साल पूरे किए, 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य
- यूपी में गन्ना किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा महाअभियान: 6 से 11 जुलाई तक विशेष नामांकन
- भारत में ड्रोन डिलीवरी का विस्तार: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव शुरू
- भारतीय शेयर बाजार में नई बुल रन की उम्मीद, मजबूत अर्थव्यवस्था से बनेगा तेजी का माहौल
- यूपी में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बनेगा हाईटेक ‘खादी भवन’, AI से होगी ड्रेस कस्टमाइजेशन की सुविधा


