रायपुर (mediasaheb.com)| आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए हेतु संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी,एससी) के पात्र अभ्यर्थियों से 6 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उपरोक्त पते पर भेजा जा सकता है। पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (https://tribal.cg.gov.in/) से डाउनलोड किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के एसटी,एससी वर्ग के युवाओं के सिविल सेवा के प्रति उनके परिश्रम के सम्मान में प्रोत्साहन स्वरूप संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया है।
Wednesday, August 5
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान
- योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान
- योगी सरकार में एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर और निवेश को नई रफ्तार
- 15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली
- राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी, अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
- 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण
- योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : मंत्री भूरिया
- प्रदेश के सभी जनपदों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन
- श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे, सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें : मंत्री सारंग
- समय की मांग के अनुरूप युवा हो रहे हैं शिक्षित-प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


