नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में हिंसाग्रस्त मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में श्री शाह केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ मणिपुर की स्थिति को सामान्य बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में करीब एक वर्ष पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के कारण उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थिति अभी भी जारी है। केंद्र सरकार के तमाम दावों और कदमों के बावजूद राज्य में स्थिति सामान्य नहीं है और विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी हाल ही में केंद्र सरकार से मणिपुर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए कदम उठाने को कहा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर की तनावपूर्ण स्थिति का खामियाजा उठाना पड़ा है और राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। राज्य की दोनों सीट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जीती हैं।(वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- 27 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान
- सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का नए सिरे से गठन, 69 सदस्य मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी
- सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
- बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द, 7.40 लाख परिवारों को नए कार्ड से मिली बड़ी राहत
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
- प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी
- ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन
- डिजिटल सुशासन से बदली तस्वीर, अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं घर-द्वार
- बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित
- 7.5 लाख टन कचरे के पहाड़ पर नगर निगम सख्त, 6 महीने में आधा काम भी नहीं; कंपनी पर लगेगा जुर्माना


