नई दिल्ली (mediasaheb.com)| जम्मू कश्मीर में बढती आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में केन्द्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सेना , पुलिस , जम्मू कश्मीर प्रशासन तथा केन्द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
श्री शाह ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की विस्तार से समीक्षा और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को यहां नार्थ ब्लॉक में एक बैठक बुलाने का निर्देश भी दिया।
इससे पहले श्री मोदी ने गुरूवार को श्री शाह और श्री डोभाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की थी। श्री सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री को केन्द्र शासित प्रदेश की स्थिति के बारे में बताया था। इसके बाद श्री मोदी ने आतंकवाद रोधी कार्रवाई में सशस्त्र बलों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ गयी हैं और सुरक्षाकर्मियों तथा आतंकवादियों के बीच निरंतर मुठभेड़ हो रही हैं। (वार्ता)
Sunday, August 23
Breaking News
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम तेज, जानिए अपमान या गायन में बाधा पर कितनी होगी सजा
- तिब्बत पर चीन की पकड़ और मजबूत, अहम पदों से तिब्बतियों को किया जा रहा दूर: रिपोर्ट
- ‘इस्लामिक NATO’ में बांग्लादेश की एंट्री की तैयारी? मक्का रक्षा समझौते से बदलेगा दक्षिण एशिया का समीकरण
- दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’ प्रेमलता शर्मा
- मोबाइल की जिद से शुरू हुआ विवाद, पहाड़ी पर पहुंचा परिवार; बेटे को बचाने में माता-पिता की भी गई जान
- RBI का बड़ा खुलासा: नोटों की संख्या में रुपये ने डॉलर-यूरो को पछाड़ा, जानिए क्यों
- सोहराय कला से सजेगी पीठौरिया-पतरातू घाटी, बारिश के बाद शुरू होगा सौंदर्यीकरण
- 100 साल में सबसे शक्तिशाली El Niño का अलर्ट, 2027 बन सकता है सबसे गर्म साल
- ईरान पर ट्रंप का ‘इकोनॉमिक D-डे’, तेल और शैडो नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा शिकंजा
- Bihar Airport Plan 2030: बिहार में 13 एयरपोर्ट होंगे चालू, छोटे शहरों से शुरू होंगी सीधी उड़ानें


