मुंबई,(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म ‘गरम मसाला’ को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है। अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये साढ़े तीन दशक हो गये हैं। अक्षय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय इन दिनों फिल्म सरफिरा को लेकर चर्चा में हैं।इस बीच उन्होंने अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म को लेकर बात की है।अक्षय ने फिल्म ‘गरम मसाला’ को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है।
अक्षय कुमार ने बताया कि निर्देशक प्रियदर्शन उनसे लंबे-लंबे शॉट लेते थे,जिसको करते समय वह हांफने लगते थे। वह एक लड़की से बात कर रहे होते हैं, अचानक उन्हें दूसरी लड़की से बात करना पड़ जाता था । इस दौरान दूसरे से मिलते वक्त उनका किरदार भी बदलता जाता है। फिल्म गरम मसाला की शूटिंग मेरे लिए किसी नाटक के जैसी थी, क्योंकि एक समय में कई किरदार एक साथ अभिनय करते थे। इस वजह से यह मेरे लिए यह सबसे कठिन फिल्म लगती है।(वार्ता)
Tuesday, August 4
Breaking News
- बस्तर में अपराध रोकने का अनोखा तरीका, गलती पर पूरे समाज को देना पड़ता है सामूहिक भोज
- गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल पटेल
- PM की पोस्ट हटाने के मामले में सरकार ने Meta को किया तलब, मांग सकती है माफी
- अरावली संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी का राजस्थान दौरा, 6 से 10 अगस्त तक होगा फील्ड सर्वे
- आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल
- Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी
- सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री
- JPSC परीक्षा विवाद पर CM सोरेन का बड़ा बयान, बोले- ‘बच्चों को न्याय मिलेगा’


