नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और 23 दिनों तक उन्हें इंसुलिन नही देने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं और पार्टी की डॉक्टर इकाई ने आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने इस दौरान कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है इसीलिए बिना सबूत के श्री केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। दिल्ली की जनता भाजपा के इस अत्याचार का जवाब अपने वोट से देगी।
श्री कुमार ने कहा कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कई सुविधाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली की बहनों को बस में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी, लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड़यंत्र करके जेल में डाला है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अपने वोट से देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि जेल में एक मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है, उनको 23 दिन तक इंसुलिन क्यों नहीं दी गई ? आखिर बिना किसी सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों रखा हुआ है? भाजपा श्री केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की जनता को परेशान कर रही है।(वार्ता)
Thursday, June 25
Breaking News
- पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी
- मोहन यादव ने जमीन खरीद अनियमितता के आरोपों को किया खारिज, कहा- तथ्यहीन हैं आरोप
- डोंगरगांव नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पालिका का उपहार
- Gold Price Crash: 3 महीने के निचले स्तर पर सोना, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘मैं खरीदने को तैयार हूं’
- उज्जैन में मोहर्रम जुलूस का VIDEO वायरल, हवा में लटकी वैन को विस्फोट से उड़ाने का प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा में बचाव पर ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का किया लोकार्पण
- ₹60 की पानी की बोतल ₹175 में बेचना पड़ा महंगा, भोपाल के होटल रेडिसन को चुकाने होंगे ₹8 हजार
- अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त
- 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ


