नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति के बाद मंगलवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएसी की बैठक के बाद सोशल मीडिय ‘एक्स’ पर एक वीडिया जारी करकके कहा कि आज ‘आप’ ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ लोकसभा सीटों पर टिकट की घोषणा की जिसमें नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू और हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को टिकट दिया जा रहा है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली की सीट से कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है और कुलदीप कुमार एससी समाज से आते हैं। अभी तक कोई भी पार्टी एससी समाज के व्यक्ति को जनरल कैटेगरी की सीट से नहीं लड़ाती थी। इससे पहले, एससी समाज के व्यक्ति को केवल रिजर्व कैटेगरी की सीट से लड़ाया जाता था। ‘आप’जात-पात में यकीन नहीं करती है। वह मानती है कि सब लोग बराबर है, अगर कोई काबिल है तो उसे उस सीट से लड़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा,“ यह पहली बार नहीं है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने मोहाली की जनरल सीट पर एससी समाज से आने वाले कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया था। हमने न केवल जनरल कैटेगरी की सीट से टिकट देकर उनको लड़वाया था, बल्कि वहां की जनता ने उनको उस सीट से जिताया भी था। कुलवंत सिंह इस समय मोहाली के विधायक हैं।”
श्री केजरीवाल ने कहा कि मोनू एक सफाई कर्मचारी के बेटे हैं और गरीब परिवार से आते हैं। वह समाज के लिए बहुत काम करते हैं। वह जनता की सेवा के लिए रात-दिन तैयार रहते हैं। रात के 12 बजे भी एक फोन पर वह आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दिल्लीवासी उनकी काफी तारीफ करते हैं। इस समय कुलदीप कुमार कोंडली विधानसभा से विधायक हैं लेकिन अपनी विधानसभा के साथ-साथ आसपास के विधानसभाओं में भी लोग उनको बहुत प्यार करते हैं। (वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- महाराष्ट्र में भूकंप के झुंड से बढ़ी चिंता, 15 दिनों में 29 झटके; नासिक में सबसे तेज 4.3 तीव्रता
- कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन अभियुक्त भेजे गए जेल
- लखनऊ की कावा UAV ने रचा इतिहास, स्वदेशी ‘दिव्यास्त्र Mk3’ की पहली सफल उड़ान
- सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए इमरजेंसी बटन बेकार! कई राज्यों में अलर्ट सेंटर ही नहीं
- केसरिया बौद्ध स्तूप में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 20 करोड़ से बनेगा पर्यटक केंद्र
- तालिबान रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, हमले पर मिलेगा मजबूती से जवाब
- भोपालवासियों के लिए राहत की खबर, इसी सप्ताह 10 और ई-बसें उतरेंगी सड़कों पर; हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस
- पूर्वी चंपारण में जैविक खेती को बढ़ावा, छह प्रखंडों में बनेंगे 75 किसान समूह
- एलपीजी संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य


