रायपुर, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि अल्प अवधि में सरकार ने जनता से किए गए वादे पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसके कारण प्रदेश में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। श्री हरिचंदन ने आज विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार ने ‘‘समृद्ध किसान-संपन्न प्रदेश‘‘ की अवधारणा पर तेजी से अमल साल के धान के बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा भी निभाया गया और धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था भी की गई, जिससे इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
उन्होने कहा कि जनजाति उत्थान-प्रदेश का मान‘‘ ध्येय वाक्य अनुसूचित जनजाति के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर मेरी सरकार की संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को प्रकट करता है। बच्चों की शिक्षा से लेकर पूरे समुदाय की संस्कृति, स्वास्थ्य, आवश्यक अधोसंरचना, रोजगार, जीवन स्तर उन्नयन जैसे सभी विषयों पर तेजी से काम किया जाएगा। श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित लगभग 18 लाख हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया। इससे ग्रामीण अंचलों में आवासहीन परिवारों को नया जीवन मिलेगा। वहीं मेरी सरकार घर-घर निर्मल जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु अग्रसर हुई है। यह मेरी सरकार की न्यायप्रियता और संवेदनशील नजरिए की एक बड़ी मिसाल है।(वार्ता)
Friday, August 7
Breaking News
- CG में प्रधान पाठक निलंबित, बच्चे को फीडिंग कराते समय छिपकर देखने के गंभीर आरोप
- शहडोल संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम के पौधे
- यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी
- प्रशिक्षु छात्राएं आत्मविश्वास रखें, तकनीकी दक्षता के साथ अपनी जड़ों से जुड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: मुख्यमंत्री
- ‘राम मंदिर में कोई घोटाला नहीं हुआ’, ₹3300 करोड़ के हिसाब-किताब पर बड़ा खुलासा; सिर्फ यहां मिली गड़बड़ी
- मानसून का असर: बंध बारैठा बांध भरने के करीब, पेयजल और सिंचाई को मिलेगा बड़ा लाभ
- करोल बाग में नकली लग्जरी सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट सख्त
- यूपी में एनालाग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, एफएसएसएआई को भेजा प्रस्ताव
- उदयपुर में ब्रिक्स सम्मेलन आज, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल


