रायपुर- कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यहाँ
पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के
साथ-साथ आधुनिक अनुसंधान एवं नयी खोज को विकसित करने के लिए लगातार कार्य
किया जाता रहा है। इस सत्र से कलिंगा विश्वविद्यालय में डिजाइन पाठ्यक्रम के स्नातक
और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरूआत हुयी है। यह छत्तीसगढ़ का प्रथम विश्वविद्यालय
बन गया है जिससे बी. डिजाइन और एम. डिजाइन पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। इस
पाठ्यक्रम से परिचित कराने के लिए इमेजिन एक्सपी के सहयोग से 12वीं के बच्चों के
लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
विदित हो कि कलिंगा विश्वविद्यालय में नये रोजगारमूलक पाठ्यक्रम की श्रृंखला में बी.
डिजाइन और एम. डिजाइन पाठ्यक्रम से परिचित कराने के लिए 26 मार्च को एक सेमिनार
का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 12 वीं में पढ़ने वाले 165 विद्यार्थी
और उनके शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रुप में इमेजिन एक्सपी
के चीफ एकेडमिक अधिकारी श्री अभयजीत सिंह ने विद्यार्थियों को डिजाइनिंग तथा यूजर
एक्सपीरियंस विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि समकालीन वैश्विक
परिदृश्य में डिजाइन के जानकार विद्यार्थियों की बहुत मांग है। इस पाठ्यक्रम के उपाधि
प्राप्त करने के बाद आप अपनी रचनात्मकता को अपने व्यवसाय के रुप में बदल सकते हैं।
श्री सिंह ने बी. डिजाइन और एम. डिजाइन के पाठ्यक्रम, रोजगार में संभावनाएं और
भविष्य में इसके उपयोग एवं अनुभव के बारे में रोचक तरीके से गंभीर जानकारी प्रदान
की। उक्त सेमिनार में विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संकाय की प्राध्यापिका
सुश्री श्रेया द्विवेदी, मार्केटिंग निर्देशक श्री अभिषेक शर्मा तथा मार्केटिंग टीम से
कु. काजल सिंह, श्रीमती सोनम दुबे, श्री विशाल, कु. गरिमा सोनवानी, कु. निधि साहू,
कु. लावण्या का सहयोग प्रशंसनीय रहा।


