नई दिल्ली (mediasaheb.com) | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर अगले एक से डेढ़ वर्ष में राज्य को नक्सली हिंसा से मुक्त कराने के प्रति वचनबद्ध है।
श्री शाह ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।
गृह मंत्री ने इन लोगों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनको अमली जामा पहनाएगी। उन्होंने नक्सली हिंसा में शामिल लोगों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण तथा उनके क्षेत्र के विकास में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो सरकार ने इस विचारधारा को समाप्त करने के लिए अभियान चला रखा है और उन्हें विश्वास है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ से नक्सली समस्या समाप्त हो जाएगी।
गृह मंत्री ने उनसे मिलने आए लोगों से कहा कि वे राजधानी में अलग-अलग संगठनों तथा लोगों से मिले तथा मीडिया के सामने भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निजात पाने के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखें और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।(वार्ता)
Friday, March 27
Breaking News
- नवरात्रि कलश विसर्जन कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूरी विधि
- 5 साल की बच्ची ने CM योगी को दिया खिलौना बुलडोजर, वीडियो हुआ वायरल, मुख्यमंत्री हंसे
- Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर सोने-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, निवेशकों के होश उड़े
- जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, डॉक्टर ने फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया
- IPL 2026 Opening Clash: RCB vs SRH मुकाबले पर बारिश का साया, चिन्नास्वामी में कल मचेगा घमासान
- IPL से पहले पुलिस की सख्ती: ‘सट्टेबाजी छोड़ो, नहीं तो सीधा जेल’—कमिश्नरेट की चेतावनी
- राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
- भोपाल के पॉश इलाकों में अब PNG कनेक्शन अनिवार्य, LPG सप्लाई 3 महीने में होगी बंद अगर नहीं हुआ पालन
- चंडीगढ़ एयर शो में आसमान में तिरंगा, लोगों में उत्साह; सुखना लेक पर केवल प्री-बुकिंग वालों को मिलेगा प्रवेश
- कोच्चि में भारतीय फुटबॉल टीम का अपमन ,टीम के हेड कोच खालिद जमील और खिलाड़ियों को स्टेडियम में घुसने से रोका


