रायबरेली ,(mediasaheb.com)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी को संरक्षण और निर्दोष को प्रताड़ना मिल रही है।श्रीमती वाड्रा ने रविवार देर शाम फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये लुटेरों की जगह निर्दोष को ही गैरकानूनी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुये रायबरेली पुलिस को लताड़ लगाई है।
उन्होने एक खबर का हवाला देते हुये आरोप लगाया कि पिछले दिनों एक जनसुविधा केंद्र के संचालक रवि चौरसिया के साथ आठ लाख रुपये की लूट हुई थी जिसके रुपये से भरे बैग को बदमाशों ने छीन लिया था लेकिन किन्ही कारणों से लुटेरे उस बैग को रास्ते मे छोड़ कर भाग निकले। रास्ते मे पड़ा बैग दीपू नामक व्यक्ति को मिला। बकौल दीपू वह आरओ का पानी लाने अपने कुछ साथियों के साथ उस रास्ते से गुज़र रहा था तभी उसकी निगाह उस बैग पर गयी। जिसको उसने उठा लिया और उसे संबंधित थाने में जमा करने अपने साथियों के साथ ही चला गया।
थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने दीपू को जबरन बैठा लिया। जिससे व्यापारियों में असंतोष फैल गया। विरोध को देखते हुए दूसरे थाने को जांच सौंपी जिसमे दीपू निर्दोष पाया गया। दीपू ने तो अच्छे नागरिक का फर्ज निभाया लेकिन बदले में पुलिस की प्रताड़ना मिली।
गौरतलब है कि हाल ही में नसीराबाद इलाके में दलित हत्याकांड में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने पुलिस व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने नसीराबाद के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।(वार्ता)
Thursday, August 6
Breaking News
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
- मध्यप्रदेश में सृजन संवाद अभियान का शुभारंभ
- राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया
- इंदौर में शुरू हुई थाईलैंड की हाईटेक TBM मशीन की असेंबलिंग, 24 घंटे में 20 मीटर सुरंग बनाएगी
- ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में हुआ छह देशों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
- राजस्थान कृषि विभाग ने बजट घोषणाओं की समीक्षा की, किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर
- सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी
- यूपी बोर्ड खिलाड़ियों को देगा 20 बोनस अंक, खेल उपलब्धियों का मिलेगा फायदा
- सीएससी आज ग्रामीण भारत के डिजिटल परिवर्तन का एक मजबूत आधार बन चुका है : मंत्री सारंग
- प्रदेश में अमृत मित्र महिलाएं अब जल वितरण प्रणाली में करेंगी लीकेज डिटेक्शन एवं रिपेयर का कार्य : आयुक्त भोंडवे


