नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बेहद गर्व भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ स्मरण करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिवस है।” अंतरिक्ष क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम इस क्षेत्र में और भी अधिक कार्य करेंगे।” (स्त्रोत-पीआईबी)
Wednesday, August 5
Breaking News
- रांची में देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट, सोनम वांगचुक से लाइव बातचीत के बाद मानी अपील
- छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण की बड़ी पहल, 1460 गौधाम होंगे स्थापित
- SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी
- PM-जनमन की ₹2.33 करोड़ की सड़क 4 महीने में उधड़ी: कई जगह 3 फीट तक धंसाव, मेंटेनेंस अवधि में ही गुणवत्ता पर सवाल
- दिव्यांग दंपतियों को मिलेगा विवाह पर 1 लाख तक का प्रोत्साहन, ऑनलाइन आवेदन शुरू
- रांची में आज प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, जांचें अपना नाम और विवरण
- बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और वैज्ञानिक उत्खनन के लिए बड़े निर्देश
- Apple AirPods में आएंगे कैमरे, Siri और AI अनुभव को मिलेगा नया अपग्रेड
- TATA Trusts का बड़ा ऐलान! 50 अस्पताल और वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाएगा, नोएल टाटा ने पेश किया रोडमैप
- रामायण फिल्म में मारीच का किरदार, जानें सोने के हिरण की कहानी


