रायपुर (mediasaheb.com)| कॉमेडी और रोमांस से भरपूर जवानी जिंदाबाद 23 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आकाश सोनी, लक्षित झाँजी ज्योत्सना ताम्रकार और सुमन पटनायक हैं। इनके अलावा पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय महानंद, हर्षवर्धन पटनायक, प्रोजेक्ट हेड पूरन किरी, विलन लवनीत सिन्हा, अंजली चौहान भी दिखाई देंगे। छायंकन सुक्खी फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस बार हमने कॉमेडी जॉनर लिया है। यह फिल्म हंसी मजाक में गहरा संदेश भी देगी। आजकल एजुकेशन पर यूथ का फोकस कम रहता है। कई तरह के एडिक्शन के चलते युवा भटक जाते हैं। वहीं, कुछ युवा ऐसे भी हैं जिनके पास संसाधन नहीं होते लेकिन उनका रुझान पढ़ाई में रहता है। हमारी फिल्म में दोनों तरह के युवाओं की साइकोलॉजी दिखाई गई है। बता दें कि इससे पहले गंगासागर ने वैदेही बनाई थी जिसे खूब सराहा गया। कॉमेडी जॉनर पर मूव करने के सवाल पर उनका कहना है, लंबे समय से यहां एक ही तरह के विषय पर फिल्में बन रही हैं। यह नए कंटेंट और एक्सपेरिमेंट का जमाना है। इसलिए हमने कॉमेडी जॉनर को चुना। लेकिन हमने कॉमेडी के साथ जो मैसेज दिया है वो आज के हिसाब से बहुत लॉजिकल है।
Thursday, October 1
Breaking News
- भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्जा
- 1 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान
- शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
- रबी सीजन के लिये करें बिजली की पर्याप्त व्यवस्था : ऊर्जा मंत्री तोमर
- योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर, 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
- पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण
- योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी
- नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
- छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत: राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी


